स्वरचित रचना आमंत्रण योजना - 2026 *स्वरचित रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026* रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026 का उद्देश्य - हर आयु वर्ग के अधिक से अधिक कलमकारों को नकद निधि पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित करना तथा अधिकतम कलमकारों का भव्य तथा समृद्ध मंच पर यथोचित सम्मान करना है, जिससे कि स्वरचित नवीन सृजन को बढ़ावा मिलें। रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026 हेतु स्वतंत्र विषय पर कविता, कहानी, गीत, व्यंग्य, लघुकथा, संस्मरण, रिपोर्ताज, निबंध, हाईकु, ग़ज़ल, मुक्तक, क़ता, उपन्यास, महाकाव्य, खंडकाव्य, दोहा, चौपाई, सोरठा या अन्य विधा में लिखी स्वरचित रचना आमंत्रित है। नकद निधि पुरस्कार -------------------------- *रचना की प्रत्येक विधा हेतु पहला पुरस्कार 2500/- रूपये नकद निधि + सम्मान पत्र *रचना की प्रत्येक विधा हेतु दूसरा पुरस्कार 1500/- रुपए नकद निधि + सम्मान पत्र *रचना की प्रत्येक विधा हेतु तीसरा पुरस्कार 1000/- नकद राशि निधि + सम्मान पत्र *रचना की प्रत्येक विधा हेतु 500/- नकद राशि निधि के 3 सांत्वना पुरस्कार + सम्मान पत्र *सम्मिलित सभी रचनाकारों को "इंदौर सा...
हरे कांच की चूड़ियां {कहानी} ✍️ जितेंद्र शिवहरे दिव्यम का उपहार रिद्धिमा सुबह से पांचवीं बार देख चूकी थी। चूड़ियों का लगाव अब पहले की तरह जाग उठा था। ऐसी ही हरे कांच की चूड़ियां अनिकेत भी तो लाया था। लेकिन अनिकेत के जाने के बाद उसने चूड़ियां कभी नहीं पहनी। दिव्यम को सारी दुनियां में एक वहीं मिली। यह सोचकर ही वह चीड़ जाती। अनेकों बार की असहमति के बाद भी दिव्यम की हिम्मत नहीं टूटी। अपनों की खुशी के लिए रिद्धिमा दूसरी शादी को अवश्य मान गई किंतु वह चाहती थी दिव्यम स्वयं इस रिश्तें के लिए मना कर दे। दिव्यम अपने साथ एक उपहार और लाया। विभू को आर्मी की वर्दी क्या दी, चार साल का लड़का मारे खुशी के पूरे घर में दौड़ता दिखा। रिद्धिमा ने झपटकर वर्दी उतार दी। मासूम बिलख पड़ा। बाबूजी के हाथ भी नहीं आया। दादी ने बड़ी मुश्किल से संभाला। विभू का क्रोध रिद्धिमा से ज्यादा था। उस पूरा दिन वह अपनी मां से नाराज़ रहा। रिद्धिमा हार गई। विभू वर्दी पहनकर फिर खिलखिला उठा। बर्फ का काला खट्टा गोला परोसा जा रहा था। बाबूजी ने बुलाया है, जानकर रिद्धिमा कुछ नहीं बोली...
लव मैरिज- कहानी ---------------------- मृदुला बहुत खुश थी। हायर स्टडी के बाद वह काॅलेज जाने वाली थी। मगर अर्पिता के चेहरे के भाव कुछ और ही बता रहे थे। सौरव भी कुछ इसी चिंता में थे। मृदुला को पैरेन्ट्स का पूरा सपोर्ट है ये उसे पता था लेकिन कुछ तो था जो उसके माता-पिता अपनी बेटी से छिपा रहे है। दोनों उससे कहे भी तो किस मुंह से? जिस बात का डर उन्हें आज सता रहा था कभी उसी डर से उन्होंने अपनों को डराया था। अर्पिता को तब इतनी समझ कहाँ थी और न हीं नई-नई जवानी की दहलीज़ पर कदम रखने वाले सौरव को कुछ समझ थी। फिल्मों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही थी। बस फिर क्या था, दोनों प्रेम में पड़ गये और अधकच्ची उम्र में ही घर से भाग खड़े हुये। पढ़ाई बीच में छूट गयी। अपने प्यार की जीत पर दोनों इतराने लगे थे। खूब मौज-मस्ती की। फिर जब एक दिन मकान मालिक ने घर का किरारा मांगा तो होश उड़ गये। सिनेमा और सैर-सपाटे में घर से लाया सब कुछ खत्म हो चूका था। सौरव को मजदूरी करने के अलावा कोई काम न मिला। ऊपर से अर्पिता के पैर भारी हो गये। इन सब परेशान...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें