स्वरचित रचना आमंत्रण योजना - 2026

 स्वरचित रचना आमंत्रण योजना - 2026

*स्वरचित रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026*

रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026 का उद्देश्य - हर आयु वर्ग के अधिक से अधिक कलमकारों को नकद निधि पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित करना तथा अधिकतम कलमकारों का भव्य तथा समृद्ध मंच पर यथोचित सम्मान करना है, जिससे कि स्वरचित नवीन सृजन को बढ़ावा मिलें।

रचना आमंत्रण योजना एवं सम्मान समारोह- 2026 हेतु स्वतंत्र विषय पर कविता, कहानी, गीत, व्यंग्य, लघुकथा, संस्मरण, रिपोर्ताज, निबंध, हाईकु, ग़ज़ल, मुक्तक, क़ता, उपन्यास, महाकाव्य, खंडकाव्य, दोहा, चौपाई, सोरठा या अन्य विधा में लिखी स्वरचित रचना आमंत्रित है।


नकद निधि पुरस्कार

--------------------------

*दो रचनाकारों को दिए जायेंगे दस हजार रुपए नकद राशि के 2 पुरस्कार

*तीन रचनाकारों को दिए जायेंगे पांच हजार रुपए नकद राशि के 3 पुरस्कार

*पंद्रह रचनाकारों को दिए जायेंगे एक हजार रुपए नकद राशि के पंद्रह नकद पुरुस्कार

*दस रचनाकारों को दिए जायेंगे पांच सौ रुपए नकद राशि के 10 पुरस्कार

*पच्चीस रचनाकारों को दिए जायेंगे दो सौ रुपए के 25 पुरस्कार

*सम्मिलित सभी रचनाकारों को सहभागिता प्रमाण - पत्र की हार्ड कॉपी एवं अंगवस्त्र आयोजित किए जाने वाले भव्य सम्मान समारोह में भेंट किए जायेंगे।

*सम्मान समारोह के भव्य मंच पर चयनित रचनाकारों को अपनी रचना प्रस्तुतिकरण का सुअवसर दिया जाएगा।

*रचनाओं का चयन भाव पक्ष के आधार पर किया जायेगा। अर्थात् समृद्ध व्याकरण आदि की अनुपस्थिति से रचनाएं अस्वीकार नहीं की जाएंगी।

*समिति के निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। किसी भी तरह का विवाद स्वीकार नहीं होगा।

*सम्मान समारोह में भोजन, चाय-नाश्ता और शहर के बाहर से आने वाले रचनाकारों के लिए रुकने की उचित आवास व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

(महिला एवं पुरुषों के लिए आवास व्यवस्था पृथक-पृथक रहेगी।)

*नकद निधि पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह आयोजन की पूर्व संध्या पर शहर के बाहर से पधारें रचनाकारों तथा स्थानीय कलमकारों के साथ आवास स्थल पर अनौपचारिक सरस काव्य गोष्ठी कलमकारों की इच्छानुसार (देर रात्रि समय तक) की जाएगी। तत्पश्चात भोजन की व्यवस्था रहेगी।

*प्राप्त सभी रचनाओं को सांझा संकलन पुस्तक तथा ई-बुक में निःशुल्क प्रकाशित किया जाएगा।

*सम्मान समारोह अवसर के फोटो और वीडियो सम्मिलित सभी रचनाकारों को whatsup एप समूह पर निःशुल्क दिए जायेंगे। जहां से संबंधित रचनाकार अपना फोटो और वीडियो प्राप्त कर सकेंगे। फोटो और वीडियो व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर अलग-अलग सभी कलमकारों को भेजना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होगा।

-------------------------

रचनाकार अपनी स्वरचित रचना लिखित, टाइप की हुई, हस्त लिखित रचना की फोटो खींचकर, अथवा किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोडेड की लिंक (ऑडियो या वीडियो) आदि और एक पासपोर्ट साइज फोटो, पूर्ण नाम, पता मोबाइल नंबर आदि लिखकर myshivhare2018@gmail.com मेल कीजिए या watsup 94249 73660 कीजिए।

पत्र या कुरियर द्वारा कवि जितेंद्र शिवहरे (शिक्षक), 177 इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग-रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर -452001 पर भी रचना साधारण डाक से भेजी जा सकती है।

(डाक द्वारा भेजी गई रचना की पूर्व सूचना फोन पर (मो. 7746842533) देना आवश्यक है।

रचनाएं एक ही माध्यम पर भेजें। तीनों माध्यम पर एक ही रचना न भेजें। 

पंजीयन शुल्क मात्र 100/-  एक सौ रूपये.

(रचना की एक विधा हेतु)

एक से अधिक विधा या समस्त विधा हेतु पंजीयन शुल्क के साथ रचना भेजी जा सकती है। पंजीयन शुल्क इस नम्बर 7746842533 पर भेजकर स्क्रीन शॉट अवश्य संलग्न करें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें- 7746842533

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरे कांच की चूड़ियां {कहानी} ✍️ जितेंद्र शिवहरे

निर्णय (कहानी) {सीरीज-महिला युग}

वचन (कहानी) ✍️जितेन्द्र शिवहरे